Mob : +91 92554 42103
Email id: iahrw2019@gmail.com
Mob : +91 92554 42103

Original price was: ₹ 202.00.₹ 200.00Current price is: ₹ 200.00.
Pages: 51-53
अंजना (गांव, मूंदी नांगल, जिला, रेवाड़ी, हरियाणा)
अध्ययन क्षेत्र में दक्षिणी हरियाणा के महेन्द्रगढ़, रेवाड़ी, गुडगंाव तथा फरीदाबाद जिलों को सम्मलित किया गया है। दक्षिणी हरियाणा के ये जिले 270 30‘ उत्तरी अक्षांश से 28030‘ उत्तरी अक्षांश तथा 75030‘ पूर्वी देशांतर से 77030‘ पूर्वी देशांतर के मध्य स्थित है। दक्षिणी हरियाणा का कुल क्षेत्रफल 8358 वर्ग किलोमीटर है। हरियाणा राज्य 1 नवम्बर 1966 को अस्तित्व में आया। हरियाण राज्य के गठन के समय इसमें 7 जिले जिसमें अम्बाला, करनाल, रोहतक, गुड़गाँव, महेन्द्रगढ़, हिसार एवं जींद सम्मिलित थे। तब से अब तक 13 और जिले बनाये गए है। 1972 को भिवानी तथा सोनीपत जिलों का गठन किया गया। 23 जनवरी 1973 को हिसार जिले का उत्तरी पश्चिमी भाग अलग किया गया। 1 नवम्बर 1989 को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में कैथल, रेवाड़ी, यमुनानगर तथा पानीपत जिले बनाए गए। 15 अगस्त 1995 को अम्बाला से पंचकुला को अलग कर नया जिला बनाया गया। 2 अक्टुबर 2004 को मेवात जिला बना। इस प्रकार वर्तमान हरियाणा में 20 जिले है। चण्डीगढ़ पंजाब तथा हरियाणा की सांझी राजधानी होने के साथ-साथ केन्द्र शासित प्रदेश भी है। इस अध्ययन में दक्षिणी हरियाणा की 17 तहसीलों को सम्मिलित किया गया है।
Pages: 51-53
अंजना (गांव, मूंदी नांगल, जिला, रेवाड़ी, हरियाणा)